Search

 
 
 

धनबाद : निरसा में कोयला तस्करों के हमले में कांग्रेस नेता का भाई घायल, भर्ती

 
Nirsa : निरसा थाना क्षेत्र के सिंदरी मोड़ के समीप शुक्रवार की देर रात कोयला तस्कर के गुर्गों ने कांग्रेस नेता संतोष राय के भाई पर जानलेवा हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया. घायल का इलाज एसएनएमएमसीएच, धनबाद में चल रहा है. कांग्रेसी नेता संतोष राय ने इस संबंध में निरसा थाना में लिखित शिकायत करते हुए हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. संतोष राय ने बताया कि उनका भाई कुणाल राय ईसीएल में ठेकेदारी का काम करता है. वह शुक्रवार की रात काम के बाद वापस घर लौट रहा था. रास्ते में सिंदरी मोड़ के समीप अवैध कोयला का धंधा करने वाले के गुर्गों ने उनके भाई कुणाल राय पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया. कुणाल राय गंभीर रूप से घायल हो गया. वह किसी तरह भागकर घर पहुंचा और घटना की जानकारी घरवालों को दी. संतोष राय समेत परिवार के अन्य सदस्य जब बाहर निकले, तो अवैध कोयला लदे ट्रैक्टर को पकड़कर इसकी सूचना निरसा थाना पुलिस को दी. तभी ट्रैक्टर चालक और कोयला तस्कर के गुर्गे अंधेरे का लाभ उठा कर भाग खड़े हुए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और थाने ले गई. घायल  कुणाल राय को परिजन निरसा सीएचसी ले ले गए. वहां डॉक्टरों ने बताया कि सिर पर गहरी चोट लगी है. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है. इधर, निरसा थानेदार मनजीत कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. यह भी पढ़ें : बांका:">https://lagatar.in/liquor-worth-rs-50-lakh-recovered-from-truck-loaded-with-straw/">बांका:

भूसे लदे ट्रक से 50 लाख की शराब बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही