Search

 
 
 

धनबाद: सिंदरी से कांग्रेस ने निकाली गौरव यात्रा

 
Sindri : सिंदरी (Sindri) अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी ने बुधवार 10 अगस्त को सिंदरी नगर में गौरव यात्रा निकाली. नेतृत्व सिंदरी नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल राज ने किया. मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह व जिला प्रभारी जयशंकर पाठक थे.

    नफरत, बेरोज़गारी, महंगाई के खिलाफ है यह लड़ाई

शुरुआत पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति मंच में पंडित नेहरू जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई. 30 फीट के राष्ट्रीय ध्वज के साथ सिंदरी से गौरव यात्रा रोहड़ाबांध, गोशाला एवं कांडरा होते हुए आगे बढ़ी. जिला अध्यक्ष श्री प्रसाद ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा भारत को जाति, धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है. बेरोजगारों की फौज खड़ी कर राष्ट्र को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. इस मंशा को कांग्रेस पार्टी पूरा नहीं होने देगी. श्री पाठक ने कहा कि कांग्रेस ने देश को गुलामी से आज़ादी दिलाई थी. उसी तरह कांग्रेस देश में फैल रहे नफरत, बेरोज़गारी, महंगाई आदि के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है.

 यात्रा में शामिल हुए सभी पार्टी पदाधिकारी

गौरव यात्रा में कार्यकारी जिला अध्यक्ष रवींद्र वर्मा, अशोक सिंह, मयूर शेखर झा, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज, एआईसीसी सदस्य मदन महतो, संतोष सिंह, शमसेर आलम, पंकज मिश्रा, सीता राणा, प्रीतम रवानी, राजू दास, जाहिर अंसारी, योगेंद्र सिंह योगी, राजेश्वर यादव, ललन चौबे, नरेंद्र शर्मा, अजय कुमार, दिलीप मिश्रा, अजय कुमार, मुख्तार खान, प्रशांत दुबे, अवधेश पासवान, डीएन यादव, जय प्रकाश चौहान, मनोज हाड़ी, वैभव सिन्हा, पप्पू पासवान आदि शामिल हुए. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-work-in-post-offices-stalled-due-to-strike-of-postal-workers/">धनबाद:

डाककर्मियों की हड़ताल से डाकघरों में कामकाज ठप [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही