Dhanbad : धनबाद के लुबी सर्कुलर रोड़ स्थित कांग्रेस के पुराना कार्यलय को खोलवाने की मांग को लेकर कांग्रेसियों का धरना 16 अप्रैल को चौथे दिन भी जारी रहा. चौथे दिन का धरना बलियापुर प्रखंड कांग्रेस के नाम रहा.जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि जब तक राज्य सरकार की ओर से कार्यालय खोलने का आदेश जारी नहीं हो जाता, धरना जारी रहेगा. प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने साजिश के तहत 11 वर्ष पहले कांग्रेस कार्यालय को बंद करा दिया था .मौके पर पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत राज, संजय कुमार महतो, रवि रंजन सिंह, योगेंद्र योगी, राजेश्वर यादव, नवनीत नीरज, सीता राणा, गोपाल कृष्ण चौधरी, दिनेश सिंह आदि उपस्थित थे.
ने दुमका को 9 विकेट से हराया, कुणाल बने मैन ऑफ द मैच [wpse_comments_template]
19 अप्रैल को समाहरणालय का करेंगे घेराव
इस बीच एक अन्य समाचार के अनुसार, जिला कांग्रेस की बैठक रविवार को सर्किट हाउस में हुई, जिसमें जय भारत सत्याग्रह के तहत 19 अप्रैल को जिला समाहरणालय का घेराव करने का निणय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मोदी सरकार गलत तरीके से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त की है. सरकार के अलोकतांत्रिक और तानाशाही रवैए का का पर्दाफाश करने के लिए समाहरणालय घेराव का निर्णय लिया गया है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की. बैठक में कार्यकारी जिला अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, संजय कुमार महतो, रवि रंजन सिंह, बीके सिंह, राजेश्वर यादव, योगेंद्र योगी, नवनीत नीरज, सीता राणा, आदि मोजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-beat-dumka-by-9-wickets-kunal-became-man-of-the-match/">धनबादने दुमका को 9 विकेट से हराया, कुणाल बने मैन ऑफ द मैच [wpse_comments_template]
Leave a Comment