Search

 
 
 

धनबाद : स्मार्ट बिजली मीटर से उपभोक्ताओं को आ रहा तीन गुना अधिक बिल- मासस

 
Katras : मासस के केंद्रीय महासचिव हलधर महतो ने बिजली विभाग पर कतरास क्षेत्र के विधुत उपभोक्ताओं का आर्थिक दोहन करने का आरोप लगाया है. कहा है कि स्मार्ट बिजली मीटर से तीन गुना अधिक बिजली बिल आ रहा है. उन्होंने बिजली विभाग के एसडीओ को सोमवार को चार सूत्री ज्ञापन सौंप कर 15 दिनों के अंदर समस्या का समाधान करने की मांग की है. समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है. उन्होने कतरात क्षेत्र के सभी हार्डकोक भट्ठों, निजी नर्सिंग होम व निजी स्कूलों का बिजली बिल सार्वजनिक करने की मांग की है. साथ ही झींझी पहाड़ी, लश्करीटांड, जमुआटांड, श्रीधरपुर, बैलेंजबाद, रहुनाथपुर सहित आसपास के लोगों को कृषि कार्य के लिए अलग से बिजली कनेक्शन देने की मांग की है. हलधर महतो ने कहा कि निचितपुर पंचायत-एक की न्यू केशलपुर बस्ती में बिजली के पोल व तार जर्जर हो चुके हैं. इससे लोग परेशान हैं. बार-बार की शिकायत के बाद भी अधिकारी मौन हैं. मौके पर सुनील महतो, ठाकुर महतो, अजीत मोदक, लखीराम बेसरा, रोबिन महतो, विनोद तुरी आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-high-court-rejected-kejriwals-bail-plea-said-cbis-arrest-is-not-wrong/">दिल्ली

हाई कोर्ट ने केजरीवाल की जमानत याचिका खारिज की, कहा, सीबीआई की गिरफ्तारी गलत नहीं…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही