Search

 
 
 

धनबादः हीरापुर हटिया में निगम की छापेमारी, भारी मात्रा में प्लास्टिक जब्त

धनबाद अंचल प्रबंधक विशाल कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान कई दुकानों में 40 और 50 माइक्रोन तक के अत्यंत पतले प्लास्टिक कैरी बैग पाए गए, जो सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है. ऐसे दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया है.
 

कई दुकानदारों से वसूला गया जुर्माना


Dhanbad : धनबाद शहर में बढ़ते प्लास्टिक प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए नगर निगम फिर सख्त हो गया है. निगम की टीम ने शनिवार को हीरापुर पार्क मार्केट स्थित हटिया में छापेमारी अभियान चलाया. अभियान में दर्जनों दुकानों से 120 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक कैरी बैग काफी मात्रा में जब्त किया गया. इस दौरान कई दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया.ज्ञात हो कि 120 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक कैरी बैग का निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है. निगम ने यह अभियान एकल-उपयोग प्लास्टिक को समाप्त करने और शहर में बढ़ते प्लास्टिक कचरे को नियंत्रित करने के उद्देश्य से उठाया गया.


छापामारी टीम का नेतृत्व कर रहे धनबाद अंचल प्रबंधक विशाल कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान कई दुकानों में 40 और 50 माइक्रोन तक के अत्यंत पतले प्लास्टिक कैरी बैग पाए गए, जो सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है. ऐसे दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया है और भविष्य में इस तरह की गलती दोहराने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. उन्होंने यह अभियान अभी शुरुआत है. आगे भी औचक निरीक्षण लगातार चलते रहेंगे. नियम तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.


अचानक हुई छापेमारी से हटिया के दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया. कई दुकानदारों ने तुरंत अपनी दुकानों से पतले कैरी बैग हटा लिये, जबकि कुछ दुकानदार नियमों की जानकारी होने के बावजूद उनका उपयोग करते पाए गए.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही