Search

 
 
 

धनबादः निगम ने बेकार बांध से पूजा टॉकिज चौक तक हटाया अतिक्रमण

नगर निगम के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि धनबाद शहर में मुख्य सड़कों के किनारे अतिक्रमण से ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. राहगीरों को परेशानी हो रही है.
 

Dhanbad : धनबाद नगर निगम ने शुक्रवार को शहर में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया. निगम की टीम ने बेकार बांध रोड से पूजा टॉकिज चौक तक सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाया. सड़क का  अतिक्रमण कर बने अवैध शेड को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया. फुटपाथ पर बनी दुकानें और गुमटियों को भी हटाया गया. वैसे दुकानदारों को भी चिह्नित किया गया,जिन्होंने अपनी दुकान के सामने की जगह का अतिक्रमण कर स्थायी ढांचा खड़ा कर दुकान को बढ़ा दिया है. निगम ने उन्हें तुरंत हटाने का निर्देश दिया. साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि अवैध कब्जे को जल्द नहीं हटाया गया, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

अभियान का नेतृत्व कर रहे नगर निगम के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि धनबाद शहरी क्षेत्र में मुख्य सड़कों के किनारे अतिक्रमण से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है. राहगीरों को चलने में परेशानी हो रही है. ट्रैफिक जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया. अभियान आगे भी जारी रहेगा. सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही