Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सड़क पर ईंट-बालू बेचनेवालों के खिलाफ निगम ने की कार्रवाई

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) सड़क किनारे ईंट-बालू बेचना दुकानदारों को महंगा पड़ा. निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर अनिल कुमार के नेतृत्व में शनिवार 3 सितंबर को हीरापुर, पुलिस लाइन में 8 दुकानदारों के खिलाफ करवाई की गई. जेसीबी से ईंट बालू को जब्त कर निगम लाया गया. इस दौरान सड़क किनारे एक दुकान भी मिली, जिसमें मछली बेचने का काम किया जा रहा था. निगम की टीम उसे भी उठाकर मुख्यालय ले आई. सेनेटरी इंस्पेक्टर ने बताया कि नगर आयुक्त के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है. पहले भी इन दुकानदारों को चेतावनी दी गई थी, उसके बाद भी सड़क किनारे ईंट-बालू बेचने का काम कर रहे थे. मुख्य सड़क पर उनके इस कारोबार की वजह से जाम लग रहा था. दुकानदार पेबर ब्लाक का भी नुकसान कर रहे थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-guru-shishya-tradition-sacred-part-of-indian-culture-dr-dk-singh/">धनबाद:

 गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति का पवित्र हिस्सा : डॉ डीके सिंह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही