Search

 
 
 

धनबाद:  गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति का पवित्र हिस्सा : डॉ डीके सिंह

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग में तीन सितंबर शनिवार को आजादी का अमृत महोत्सव सह शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन एवं आजादी के महानायकों के चित्र पर सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने पुष्प अर्पित किये. इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा सभी शिक्षकों का सम्मान व स्वागत किया गया. वक्ताओं ने शिक्षक-छात्र संबंध के महत्व, भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महापुरुषों के संघर्ष और बलिदान पर चर्चा की. रसायन शास्त्र विभाग के शिक्षक डॉ डीके सिंह ने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा भारत की संस्कृति का अहम एवं पवित्र हिस्सा है. उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि अपनी पढ़ाई के साथ भारत की संस्कृति, स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास एवं देश के संविधान का विस्तृत अध्ययन करें, तभी अपने गौरवशाली अतीत से जुड़े रहेंगे और एक अच्छे नागरिक बनेंगे. मंच का संचालन दीपक वर्मा ने किया. मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ लीलावती कुमारी, प्रो आरपी सिंह, राजीव प्रधान, त्रिवेणी कुमार महतो, आर्यन मुर्मू, सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-minor-girl-accuses-gangsters-of-attempting-to-rape/">धनबाद:

नाबालिग लड़की ने दबंगों पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही