Search

 
 
 

धनबाद: संगठित अपराधों पर नकेल व अवैध गतिविधियों पर लगाए अंकुश- IG

बोकारो जोनल आईजी सुनील भास्कर ने बुधवार को समीक्षा बैठक किए. यह बैठक धनबाद एसएसपी कार्यालय में बोकारो जोन के सभी जिले के एसपी के साथ हुई.
 

Dhanbad : बोकारो जोनल आईजी सुनील भास्कर ने बुधवार को समीक्षा बैठक किए. यह बैठक धनबाद एसएसपी कार्यालय में बोकारो जोन के सभी जिले के एसपी के साथ हुई. बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाना था. 

 

समीक्षा बैठक के दौरान, आईजी ने अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई दिशा-निर्देश दिए, जिन पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है.

 

आईजी ने कहा कि जेल से छूटे अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखे, साथ ही होटल और लॉज में ठहरे लोगों का सत्यापन करें. इसके अलावा आईजी ने उग्रवादी गतिविधियों पर लगाम, फरार अभियुक्तों पर इनाम की घोषणा और जनहित एवं विधि-व्यवस्था संबंधी निर्देश दिए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही