Search

 
 
 

धनबाद: गोपालीचक कोलियरी नाइन सिम में अपराधियों ने लूट लिये लाखों रुपये के सामान

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) केंदुआडीह थाना क्षेत्र के बीसीसीएल के गोपालीचक कोलियरी नाइन सिम में विगत मंगलवार 31 मई की रात 40 से 50 अपराधियों ने गोदाम में सेंधमारी कर लाखों रुपये के पुराने लोहे के उपकरण और स्क्रैप सामग्री लूट ली. केंदुआडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. बताया गया कि गोपालीचक कोलियरी में सोमवार रात दो बजे अचानक 40-50 अपराधी हरवे-हथियार के साथ आ धमके. आते ही उन लोगों ने पहले वहां तैनात गार्ड जागो यादव व कर्मी बद्री पासी, अर्जुन पासवान, अलखदेव राम व बीरबल मांझी को धमकी देते हुए एक कमरे में बंद कर दिया. अपराधियों ने सेंधमारी कर स्टोर रूम के दो कमरों और लोहे के बाक्स में लगे आधा दर्जन तालों को तोड़कर लूटपाट की.

  सीआइएसएफ को हटाने के बाद शुरू हुई है चोरी

अपराधियों के जाने के बाद कमरे में बंद कर्मी किसी तरह मुक्त हुए. इसके बाद उन्होंने केंदुआडीह थाना पुलिस को सूचना दी. केंदुआड़ीह थाना प्रभारी बिनोद उरांव दल-बल के साथ कोलियरी पहुंचे और जांच पड़ताल की. प्रबंधक जेके सिंह ने बताया कि पिछले दस दिनों से उच्च प्रबंधन के आदेश पर सीआइएसएफ बल हट गया है. इस कारण यह घटना घटी है. गोदाम के कई प्रमुख और काम के सामान को पूर्व में ही एरिया रिजनल स्टोर में जमा कर दिया गया है. इधर कोलियरी के श्रमिकों में सुरक्षा को लेकर रोष है. श्रमिकों का कहना है कि गोपालीचक कोलियरी की सुरक्षा के लिए तैनात सीआइएसएफ को पिछले 20 मई को प्रबंधन ने हटा दिया है. उसके बाद से ही एक-दो दिन के अंतराल पर कोलियरी में चोरी हो रही है. श्रमिकों ने कोलियरी प्रबंधन से कर्मियों और चानक को सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुनः सीआइएसएफ बल तैनात करने की मांग की है. केंदुआडीह थाना प्रभारी विनोद उरांव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-federation-honored-gold-medalist-archer-khushi-kumari">धनबाद

: गोल्‍ड मेडलिस्‍ट तीरंदाज खुशी कुमारी को संघ ने किया सम्‍मानित [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही