Search

 
 
 

धनबाद : साइबर अपराधियों ने निरसा थानेदार का मोबाइल छीना, 3 गिरफ्तार

 

साइबर अपराधियों का गढ़ पीठाकियारी में पुलिस की दबिश

10 मोबाइल फोन,12 सिम कार्ड व बैंकों के पासबुक बरामद

Nirsa : धनबाद के एसएसपी एचपी जनार्दन के निर्देश पर पुलिस ने शुक्रवार को साइबर अपराधियों के गढ़ निरसा के पीठाकियारी गांव में दबिश दी. टीम ने एक साथ कई घरों में छापेमारी की. टीम में पुलिस की साइबर सेल व निरसा थानेदार दिलीप कुमार यादव के नेतृत्व में थाने के जवान शामिल थे. जांच के क्रम में निरसा थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव साइबर आरोपी मलई रविदास के घर का वीडियो बनाने लगे, तथी अचानक दो बदमाश पहुंचे और थाना प्रभारी के दोनों मोबाइल छीन लिये. इससे वहां अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. गांव के लोगों ने मोबाइल लाकर थाना प्रभारी को दे दिया, लेकिन बदमाश भाग निकले. छापेमारी में एक घर से तीन साइबर आरोपी गुजरा रविदास, श्यामापद रविदास व आजाद रविदास को पुलिस ने धर दबोचा और गिरफ्तार कर थाना ले गई. जांच के क्रम में पुलिस ने आरोपियों के घर से 10 मोबाइल  फोन, 12 सिमकार्ड और अलग-अलक बैंकों के पासबुक बरामद किए हैं.

कई थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा

निरसा थाना प्रभारी का मोबाइल छीनने की सूचना मिलते ही कुमारधुबी थाना, एमपीएल ओपी, एगयरकुण्ड थाना के प्रभारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. वहीं, साइबर सेल की टीम मोबाइल के लोकेशन को ट्रेस कर छानबीन में जुट गई. इधर, पकड़े गए तीनों आरोपियों को निरसा थाना ले जाकर पूछताछ की जा रही है. ज्ञात हो कि झारखंड का जामताड़ा जिला साइबर अपराधियों का गढ़ माना जाता है. इसके बाद धनबाद जिले के निरसा का पीठाकियारी गांव साइबर अपराधियों का गढ़ बन गया है. यह भी पढ़ें : घनबाद">https://lagatar.in/ghanbad-4-court-news-together-including-order-to-arrest-gst-assistant-commissione/">घनबाद

: जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर को गिरफ्तार करने का आदेश सहित कोर्ट की 4 खबरें एक साथ 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही