Search

 
 
 

धनबाद : वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत, आक्रोशितों ने NH किया जाम

जिले में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के किसान चौक के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक साइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान टुंडी थाना क्षेत्र के तारडांड निवासी 50 वर्षीय किशन महतो के रूप में की गई है.
 

Dhanbad :  जिले में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के किसान चौक के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक साइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान टुंडी थाना क्षेत्र के तारडांड निवासी 50 वर्षीय किशन महतो के रूप में की गई है.

 

बताया जा रहा है कि किशन महतो अपने घर से साइकिल पर सवार होकर धनबाद की ओर जा रहे थे. इसी दौरान किसान चौक के पास सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.

 

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे गए. हादसे से आक्रोशित लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) को जाम कर दिया और मुआवजे एवं दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. जाम के कारण सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.

 

सड़क जाम की सूचना पर बरवाअड्डा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है .

 

इस घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोग प्रशासन से सड़क सुरक्षा के ठोस उपाय करने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही