Search

 
 
 

धनबादः युवा कांग्रेस की बैठक में संगठन की मजबूती की बनी रणनीति

प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर दिया. कहा कि युवा कांग्रेस हमेशा युवाओं की आकांक्षाओं और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है.
 
बैठक में भाग लेते युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व सदस्य.

Dhanbad : धनबाद जिला युवा कांग्रेस कार्यकारिण की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को परिसदन में हुई. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आदित्य आनंद ने की. बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने व जनहित से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष तेज करने पर विस्तृत चर्चा की गई. वहीं, 7 अप्रैल से गोविंदपुर में प्रस्तावित सत्याग्रह कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय की गई.


नेताओं ने कहा कि सत्याग्रह कार्यक्रम जनसमस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ एक सशक्त आवाज बनेगा. प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर दिया. कहा कि युवा कांग्रेस हमेशा युवाओं की आकांक्षाओं और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी पूरी मजबूती के साथ यह अभियान जारी रहेगा.

 


वहीं जिला अध्यक्ष आदित्य आनंद ने कहा कि यह बैठक संगठन को और अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम कदम है. उन्होंने बताया कि संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति और युवाओं को जोड़ने के लिए ठोस योजना तैयार की जा रही है. बैठक में उपाध्यक्ष आमिर हाशमी, प्रदेश महासचिव सह धनबाद प्रभारी फहद खान, राजीव रंजन कुमार, योगेंद्र सिंह जोगी, जिला उपाध्यक्ष विशाल महतो, महासचिव विक्की कुमार, युसुफ अंसारी, कायदे आजम, अमानत हुसैन, सोहेल परवेज, शिवनाथ दास, राहुल बावरी, जोगिंदर महतो, विकास कुमार सिंह, मनीष कुमार, गणेश महतो, मिथुन मोदक सहित अन्य मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही