Search

 
 
 

धनबाद में एसआईआर की तैयारी तेज, घर-घर स्टीकर चिपका रहे BLO

धनबाद के उप निर्वाचन पदाधिकारी कालीदास मुंडा ने बताया कि बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर ये स्टीकर चिपका रहे हैं. स्टीकर पर घर का नंबर, बीएलओ का नाम व संपर्क नंबर अंकित किया जा रहा है.
 
घर पर स्टीकर चिपकाने पहुंचीं बीएलओ.

Dhanbad : धनबाद में एसआईआर की तैयारी जोरों पर चल रही है. झारखंड सरकार से जिले को स्टीकर उपलब्ध कराए गए हैं. इन स्टीकर को जिले के सभी बीएलओ को वितरित कर दिया गया है. धनबाद के उप निर्वाचन पदाधिकारी कालीदास मुंडा ने बताया कि बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर ये स्टीकर चिपका रहे हैं. स्टीकर पर घर का नंबर, बीएलओ का नाम व संपर्क नंबर अंकित किया जा रहा है.

 


उन्होंने बताया कि जिन घरों पर पहले से कोई संख्या अंकित नहीं है वहां विभागीय निर्देशानुसार बीएलओ एक काल्पनिक नंबर दर्ज कर स्टीकर लगा रहे हैं. एसआईआर की आधिकारिक घोषणा इसी माह होने की संभावना है, जिसके मद्देनजर यह तैयारी की जा रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही