Search

 
 
 

हजारीबाग कांड के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: DGP

हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में नाबालिग बच्ची की निर्मम हत्या मामले की जांच की समीक्षा करने झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा बुधवार की रात हजारीबाग पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर, हजारीबाग रेंज के डीआईजी अंजनी झा, एसपी अंजनी अंजन और मामले के अनुसंधान से जुड़े अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की.  बैठक के दौरान घटना के हर पहलू सबूतों के संकलन, संदिग्धों से पूछताछ, तकनीकी जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की.
 
  • हजारीबाग पहुंची DGP, नाबालिग से दुष्कर्म-हत्याकांड की ली जानकारी

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में नाबालिग बच्ची की निर्मम हत्या मामले की जांच की समीक्षा करने झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा बुधवार की रात हजारीबाग पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर, हजारीबाग रेंज के डीआईजी अंजनी झा, एसपी अंजनी अंजन और मामले के अनुसंधान से जुड़े अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की.  बैठक के दौरान घटना के हर पहलू सबूतों के संकलन, संदिग्धों से पूछताछ, तकनीकी जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की.
 

डीजीपी तदाशा मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मामले की जांच पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ की जाए तथा दोषियों की जल्द से जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

अभी तक आपने इससे जुड़ी ये खबरें पढ़ीं

https://lagatar.in/vishnugarh-incident-dgp-will-review-the-investigation-reached-hazaribagh

 

डीजीपी ने कहा कि मामले के दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस केस में फास्ट ट्रैक ट्रायल के तहत शीघ्र न्याय सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस पूरी तत्परता और मजबूती के साथ काम कर रही है.

 

साथ ही, उन्होंने स्थानीय पुलिस को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने, पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के कई निर्देश दिए. डीजीपी ने स्पष्ट किया कि इस मामले में दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही