Search

 
 
 

विष्णुगढ़ में बच्ची की हत्या पर भाजपा का आक्रोश, सोमवार को हजारीबाग बंद का ऐलान

जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना से पूरे इलाके में आक्रोश है. इस मामले में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू  पार्टी नेताओं के साथ विष्णुगढ़ पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी.
 

Hazaribagh: जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना से पूरे इलाके में आक्रोश है. इस मामले में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू  पार्टी नेताओं के साथ विष्णुगढ़ पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी.

 

संसद सत्र से लौटने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और सदर विधायक प्रदीप प्रसाद सीधे पीड़ित के घर पहुंचे. नेताओं ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि न्याय मिलने तक पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी. नेताओं ने कहा कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने तक वे चुप नहीं बैठेंगे.

 

मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो सोमवार को हजारीबाग बंद कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में भाजपा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी. उन्होंने यह भी कहा कि अपराधियों में कानून का भय खत्म होता जा रहा है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

 

इस दौरान अमर कुमार बाउरी, विधायक नागेंद्र महतो, अमित यादव और रोशन लाल चौधरी समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही