Search

 
 
 

धनबादः 99G स्पोर्ट्स का शुभारंभ, मेयर संजीव सिंह ने बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

मेयर संजीव सिंह ने कहा कि धनबाद में इस तरह के आधुनिक स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर का विकसित होना बेहद सकारात्मक संकेत है. इससे शहर के बच्चों व युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे.
 

Dhanbad : धनबाद में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए शुक्रवार को 99G स्पोर्ट्स का भव्य उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर मेयर संजीव सिंह ने अत्याधुनिक बैडमिंटन कोर्ट का शुभारंभ किया. 99 ग्रुप के संचालक श्याम पांडे ने मेयर को अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया.


मेयर संजीव सिंह ने कहा कि धनबाद में इस तरह के आधुनिक स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर का विकसित होना बेहद सकारात्मक संकेत है. इससे शहर के बच्चों व युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे. ऐसे केंद्र न सिर्फ खिलाड़ियों को प्रशिक्षण का मंच देते हैं, बल्कि उनकी प्रतिभा को निखारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

 

 

वहीं, 99G स्पोर्ट्स के संचालक श्याम पांडे ने कहा कि शहर में बैडमिंटन कोर्ट की संख्या काफी सीमित है. ऐसे में इस नए कोर्ट के शुरू होने से खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास के लिए बेहतर और सुलभ सुविधा मिलेगी. यहां बच्चे व युवा व्यवस्थित प्रशिक्षण के साथ-साथ अपने खेल कौशल को विकसित कर सकेंगे.


उन्होंने बताया कि इस स्पोर्ट्स सेंटर में 999 रुपये प्रति माह के शुल्क पर बैडमिंटन अभ्यास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. अधिक से अधिक खिलाड़ी इसका लाभ उठा सकेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही