Search

 
 
 

धनबादः चोरों ने मोबाइल व दवा दुकान को बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति ले भागे

मोबाइल दुकान के संचालक सह बरटांड़ चैंबर अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को उनकी दुकान बंद थी. शुक्रवार को जब दुकान खोली, तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए. दुकान में रखा सारा सामान अस्त-व्यस्त था और करीब 9 लाख रुपये के मोबाइल फोन, एसेसरीज व नकदी गायब थे.
 

Dhanbad : धनबाद शहर के बरटांड़ इलाके में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है. चोरों ने एक ही रात दो दुकानों को निशाना बनाया और नकदी समेत लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ किया. चोरों ने एक मोबाइल दुकान व उसके बगल की दवा दुकान में वारदात को अंजाम दिया. शुक्रवार को जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्हें घटना की जानकारी हुई.


मोबाइल दुकान के संचालक सह बरटांड़ चैंबर अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को उनकी दुकान बंद थी. शुक्रवार को जब दुकान खोली, तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए. दुकान में रखा सारा सामान अस्त-व्यस्त था और करीब 9 लाख रुपये के मोबाइल फोन, एसेसरीज व नकदी गायब थे. चोर पूरी तैयारी के साथ आए थे. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का केबल काट दिया गया था जिससे कोई फुटेज रिकॉर्ड नहीं हो सका. 

 


वहीं, बगल की दवा दुकान के संचालक उत्तम कुमार तिवारी ने बताया कि उनकी दुकान में चोर पीछे की दीवार तोड़कर घुसे. यहां से करीब 10 से 15 हजार रुपये के सामान और नकदी चोरी कर ली गई. घटना की सूचना धनबाद सदर थाना को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. इस संबंध में सदर थाना प्रभारी ने मीडिया से बातचीत करने से साफ इनकार कर दिया.


स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए सीसीटीवी निगरानी को मजबूत किया जाए और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए. ताकि व्यापारियों में सुरक्षा का भरोसा बहाल हो सके.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही