Search

 
 
 

असम में 28 को हेमंत सोरेन की सभा, 29 को बाबूलाल का दौरा

बंगाल और असम के चुनाव मैदान में अब झारखंड के नेता भी सक्रिय हो गए हैं. भाजपा, झामुमो और कांग्रेस के नेता वहां रह रहे बिहार-झारखंड के प्रवासी मतदाताओं को साधने में जुटे हैं.
 

Ranchi : बंगाल और असम के चुनाव मैदान में अब झारखंड के नेता भी सक्रिय हो गए हैं. भाजपा, झामुमो और कांग्रेस के नेता वहां रह रहे बिहार-झारखंड के प्रवासी मतदाताओं को साधने में जुटे हैं.

 

असम विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है. हालांकि झामुमो के 21 उम्मीदवारों की एंट्री से चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है.

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 मार्च को दोपहर 2:20 बजे कोकराझार के हारापुता फुटबॉल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. वहीं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का 29 मार्च को असम दौरा प्रस्तावित है.

 

झामुमो ने असम चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की संशोधित सूची जारी की है. भाजपा और कांग्रेस की सूची में भी झारखंड के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं.

 

झामुमो की नई सूची में सुप्रियो भट्टाचार्य का नाम जोड़ा गया है, जबकि विधायक सुखराम उरांव का नाम हटाया गया है. पार्टी के मुताबिक हेमंत सोरेन प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे. उनके साथ डॉ. सरफराज अहमद, कल्पना मुर्मू सोरेन, डॉ. महुआ माजी, विनोद कुमार पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, सुदिव्य कुमार, दीपक बिरुवा, चमरा लिंडा, योगेंद्र प्रसाद, विजय हांसदा, हफीजुल हसन, भूषण तिर्की और विकास मुंडा समेत कई नेता शामिल रहेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही