Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चर्चित राम बाबू को बड़कागांव रेंज का अतिरिक्त प्रभार

Ranchi: अपने कारनामों के लिए चर्चित रहे राम बाबू को सरकार ने बड़कागांव रेंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इस तरह राम बाबू के पास फिर से 10 रेंज का प्रभार हो गया है.बिरसा मुंडा चिड़ियाघर के प्रभार में रहने के दौरान उनके कारनामों का पर्दाफाश हुआ था.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: अपने कारनामों के लिए चर्चित रहे राम बाबू को सरकार ने बड़कागांव रेंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इस तरह राम बाबू के पास फिर से 10 रेंज का प्रभार हो गया है.


बिरसा मुंडा चिड़ियाघर के प्रभार में रहने के दौरान उनके कारनामों का पर्दाफाश हुआ था. उनके साला चिड़िया घर में सप्लायर बना हुआ था. राम बाबू का साला चिड़ियाघर में सत्यम एंड शिवम इंटरप्राइजेज के नाम पर विभिन्न प्रकार की सामग्रियों की आपूर्ति करता था. उसने चिड़ियाघर में सामग्रियों की सप्लाई के लिए अपने प्रतिष्ठान का फर्जी बताते हुए रसीद छपवाया था. 


इसपर GSTN नंबर छपा हुआ नहीं था. वाणिज्यकर विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, रेंजर राम बाबू के साले का यह प्रतिष्ठान बोकारो जिले में निबंधित है. लेकिन वह अपने प्रतिष्ठान के फर्जी पते से ही चिड़ियाघर में आपूर्ति करता था.


 राम बाबू के साले ने चिड़ियाघर में गलत तरीके से रसोई गैस की आपूर्ति दिखाकर भुगतान लिया था. रेंजर राम बाबू ही अपने साले की कंपनी द्वारा आपूर्ति की गयी सामग्रियों के बिल की जांच कर भुगतान का आदेश देते थे. इस मामले के पर्दाफाश होने के बाद राम बाबू को चिड़ियाघर के अतिरिक्त प्रभार से हटा दिया गया था.


कोडरमा रेंज में पिछले दिनों अवैध खनन के दौरान खदान धंसने से एक व्यक्ति की मौत हुई थी. कोडरमा रेंज का प्रभार राम बाबू के पास ही है. अवैध खनन के दौरान हुई मौत के मामले की जांच जारी है. राम बाबू का साला उनके प्रभार वाले क्षेत्र में खुद ही रेंजर बना घूमता फिरता है. अब सरकार ने राम बाबू को बड़कागांव रेंज का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही