Search

 
 
 

फर्जी कॉल से अस्पतालों को धमकी, PMJAY अधिकारी बनकर मांगा गया पैसा

Ranchi: झारखंड में आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से जुड़े अस्पतालों को फर्जी कॉल कर धमकाने और पैसे मांगने का मामला सामने आया है. इसको लेकर झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी ने अलर्ट जारी किया है और अस्पताल प्रबंधन को सतर्क रहने की सलाह दी है. जानकारी के अनुसार, मुंधड़ा हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि वरुण मुंधड़ा को 25 मार्च की सुबह करीब 10.30 बजे एक फोन कॉल आया.
 

Ranchi: झारखंड में आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से जुड़े अस्पतालों को फर्जी कॉल कर धमकाने और पैसे मांगने का मामला सामने आया है. इसको लेकर झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी ने अलर्ट जारी किया है और अस्पताल प्रबंधन को सतर्क रहने की सलाह दी है.

 

जानकारी के अनुसार, मुंधड़ा हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि वरुण मुंधड़ा को 25 मार्च की सुबह करीब 10.30 बजे एक फोन कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को अजय अग्रवाल बताया और पीएमजेएवाई का नोडल ऑफिसर होने का दावा किया. उसने कहा कि वह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव के अधीन काम करता है.

 

कॉलर ने अस्पताल के खिलाफ 256 पेज की शिकायत होने की बात कही और जांच के लिए केंद्रीय टीम आने का डर दिखाया. इसके बाद उसने शिकायत की कॉपी उपलब्ध कराने और मामला मैनेज करने के नाम पर पैसे की मांग की और ऑनलाइन ट्रांसफर करने को कहा.

 

अस्पताल प्रबंधन को मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों और नेशनल इंश्योरेंस कंपनी को की गई. कंपनी ने मामले को गंभीर मानते हुए झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी को ईमेल भेजकर जांच और कार्रवाई का अनुरोध किया.

 

इसपर सोसाइटी के कार्यकारी निदेशक छवि रंजन ने सभी अस्पतालों और लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी फर्जी कॉल या धमकी से सावधान रहें और किसी को पैसे न दें. उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों की तुरंत सूचना नामकुम स्थित सोसाइटी कार्यालय को दें.

 

स्वास्थ्य विभाग ने भी सभी अस्पतालों को निर्देश दिया है कि किसी भी संदिग्ध कॉल की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने को दें. साथ ही ऐसे फर्जी कॉल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही