Search

 
 
 

विष्णुगढ़ घटनाः डीजीपी करेंगी अनुसंधान की समीक्षा, हजारीबाग रवाना

Ranchi: हजारीबाग के विष्णुगढ़ में युवती की नृशंस हत्या मामले की जांच की समीक्षा डीजीपी करेंगी. जांच की समीक्षा करने के लिए डीजीपी हजारीबाग पहुंच गई हैं. वहां वह बोकारो जोन के आइजी सुनील भास्कर, हजारीबाग प्रमंडल के डीआईजी अंजनी झा, एसपी अंजनी अंजन और मामले के अनुसंधान से जुड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी.
 
  • - गला दबाकर की गई थी बच्ची की हत्या.
  • -बच्ची की मां समेत 12 लोग हिरासत में.
  • - जांच में सहयोग नहीं कर रही बच्ची की मां.

Hazaribagh: हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिग बच्ची की नृशंस हत्या मामले की जांच की समीक्षा डीजीपी तदाशा मिश्र करेंगी. जांच की समीक्षा करने के लिए डीजीपी हजारीबाग के लिए रवाना हो चुकी हैं. वहां वह बोकारो जोन के आइजी सुनील भास्कर, हजारीबाग प्रमंडल के डीआईजी अंजनी झा, एसपी अंजनी अंजन और मामले के अनुसंधान से जुड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी.

 


अब तक की जांच में यह पता चला है कि बच्ची की हत्या गला दबाकर की गई थी. पुलिस अब यह पता लगाने में लगी है कि जिस जगह से बच्ची का शव मिला, हत्या उसी जगह की गई या किसी दूसरी जगह पर हत्या करके शव को वहां फेंक दिया गया. 

 


इस बीच पुलिस को यह भी सूचना मिली है कि जिस स्थान से बच्ची का शव मिला था, उसके पास में कहीं कुछ ब्लड गिरा हुआ है. पुलिस इसकी पुष्टि करने में जुटी हुई है.

 


पुलिस इस बात की जांच भी कर रही है कि बच्ची के शरीर के साथ दरिंदगी उसकी मौत से पहले की गई या बाद में. अब तक की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची की हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है. उसके शरीर के किसी अंग को काटे जाने की भी पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि पुलिस ने विस्तृत जांच के लिए फॉरेंसिक जांच करने का फैसला लिया है. 

 


अब तक की जांच के दौरान पुलिस ने करीब 12 लोगों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिये गये लोगों से पूछताछ की जा रही है. जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है, उसमें बच्ची की मां भी शामिल है. पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि बच्ची की मां जांच में सहयोग नहीं कर रही है. बार-बार बयान बदलती है और बीमारी का बहाना बनाकर पुलिस पूछताछ से बचने की कोशिश करती है. इस कारण पुलिस को उस पर शक बढ़ता जा रहा है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही