Search

 
 
 

धनबादः भू-धंसान के बाद भड़का गुस्सा, बीसीसीएल अधिकारियों पर पथराव, गैस रिसाव से दहशत

जैसे ही कोल इंडिया और बीसीसीएल के शीर्ष अधिकारी वहां से लौटे ग्रामीणों का गुस्सा गोविंदपुर एरिया के महाप्रबंधक पर फूट पड़ा और पथराव शुरू कर दिया.सूत्रों के मुताबिक इस दौरान महाप्रबंधक को चोट लगने की भी खबर है.
 
घटनास्थल पर जुटी भीड़.

Dhanbad : धनबाद के बाघमारा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार देर शाम हुई भू-धंसान और तीन लोगों की मौत के बाद टांडाबाड़ी बस्ती में ग्रामीणों का गुस्सा चरम पर है. बुधवार को स्थिति और तनावपूर्ण हो गई जब आक्रोशित ग्रामीणों ने बीसीसीएल अधिकारियों पर पथराव कर दिया.


जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद बीसीसीएल के डायरेक्टर टेक्निकल (DT), कोल इंडिया के डीटी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे थे. उनके साथ गोविंदपुर एरिया के महाप्रबंधक भी मौजूद थे. बताया जाता है कि जैसे ही कोल इंडिया और बीसीसीएल के शीर्ष अधिकारी वहां से लौटे ग्रामीणों का गुस्सा गोविंदपुर एरिया के महाप्रबंधक पर फूट पड़ा और पथराव शुरू कर दिया.सूत्रों के मुताबिक इस दौरान महाप्रबंधक को चोट लगने की भी खबर है हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हालात बिगड़ते देख सीआईएसएफ के जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महाप्रबंधक को अपने सुरक्षा घेरे में लेकर सुरक्षित बाहर निकाला.

 

Uploaded Image

 

गौरतलब है कि मंगलवार शाम हुए भू-धंसान में एक घर पूरी तरह जमींदोज हो गया था जिसमें तीन लोग लापता हो गए थे. देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद लगभग रात 2 बजे तीनों के शव मलबे से निकाले गए . इस घटना के बाद से ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है.बुधवार सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुटने लगे थे और बीसीसीएल अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे.जैसे ही अधिकारी मौके पर पहुंचे, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और स्थिति बेकाबू हो गई.


इधर एक और चिंताजनक जानकारी सामने आ रही है कि घटनास्थल से गैस का रिसाव लगातार तेज होता जा रहा है. इसके चलते आसपास के घरों में रहने वाले लोग भयभीत होकर अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं.फिलहाल क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस बल, सीआईएसएफ और प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं. वहीं, ग्रामीणों की मांग है कि उन्हें सुरक्षित स्थान पर बसाया जाए और इस घटना के जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.

अबतक आपने पढ़ा


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही