Search

 
 
 

धनबादः बाघमारा में धमाके के साथ घर जमींदोज, 3 लोगों के मलबे में दबने की आशंका

बाघमारा के सोनारडीह थाना क्षेत्र की टांडाबारी बस्ती में मंगलवार को तेज धमाके के साथ एक घर जमींदोज हो गया. हादसे में गृहस्वामी मोनू उरांव, उनकी पुत्री गीता व परिजन सरिता देवी के मलबे में दबे होने की आशंका है.
 
घटनास्थल पर जुटी भीड़.

Dhanbad : धनबाद जिले के बाघमारा के सोनारडीह थाना क्षेत्र की टांडाबारी बस्ती में मंगलवार को तेज धमाके के साथ एक घर जमींदोज हो गया. हादसे में गृहस्वामी मोनू उरांव, उनकी पुत्री गीता व परिजन सरिता देवी के मलबे में दबे होने की आशंका है.


घटना के पीछे की वजह अवैध खनन बतायी जा रही है. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीण रेस्क्यू कार्य में देरी को लेकर सड़क पर उतर आए और सोनारडीह ओपी का घेराव किया और राजगंज-महुदा मुख्य मार्ग को भी जाम कर दिया. सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया.

 


 घटना की सूचना मिलते ही बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.वहीं स्थानीय प्रशासन और राहत टीम मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए बचाव कार्य में जुटी हुई है.फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही