Search

 
 
 

धनबाद : तेज धमाके के साथ दो घर जमींदोज, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

जिले के सोनारडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत टांडाबाड़ी बस्ती में मंगलवार शाम एक हृदय विदारक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया. तेज आवाज के साथ अचानक जमीन धंसने से दो घर जमींदोज हो गए. इस भयावह घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्य धरती में समा गए.
 
धनबाद में धर जमींदोज, रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म
  • सुबह तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Dhanbad :  जिले के सोनारडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत टांडाबाड़ी बस्ती में मंगलवार शाम एक हृदय विदारक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया. तेज आवाज के साथ अचानक जमीन धंसने से दो घर जमींदोज हो गए. इस भयावह घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्य धरती में समा गए. 

 

Uploaded Image

रोते-बिलखते परिजन

 

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध कोयला खनन के कारण जमीन कमजोर हो चुकी थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ.

 

Uploaded Image

देर रात तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

 

घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने सोनारडीह ओपी का घेराव कर जमकर हंगामा किया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन को मौके पर पहुंचना पड़ा. इसके बाद बीसीसीएल और जिला प्रशासन की टीमों द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. 

 

Uploaded Image

मौके पर पुलिस प्रशासन और एबुलेंस मौजूद,

 

रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी रात चला और बुधवार अहले सुबह तक जारी रहा. कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे तीनों लोगों के शव बाहर निकाले गए. मृतकों की पहचान मोनू उरांव, गीता कुमारी और सरिता देवी के रूप में हुई है. तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) भेज दिया गया है.

 

Uploaded Image

घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल और आम लोग

 

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.  इधर अवैध कोयला खनन को लेकर एक बार फिर बीसीसीएल और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस अवैध गतिविधि पर रोक लगाई जाती तो शायद यह बड़ा हादसा टल सकता था.

 

Uploaded Image

मौके पर कई अधिकारी मौजूद

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही