Search

 
 
 

धनबाद में भू-धंसान के बाद गैस रिसाव, BCCL कर्मियों पर पत्थरबाजी, वाहनों में तोड़फोड़

कोयलांचल की धरती एक बार फिर भीषण भू-धंसान की गवाह बनी है. मंगलवार शाम जिले के सोनारडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत टांडाबाड़ी बस्ती में जोरदार धमाके के साथ दो घर अचानक जमींदोज हो गए. इस हृदयविदारक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग जिंदा मलबे में समा गए.
 

Dhanbad :  कोयलांचल की धरती एक बार फिर भीषण भू-धंसान की गवाह बनी है. मंगलवार शाम जिले के सोनारडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत टांडाबाड़ी बस्ती में जोरदार धमाके के साथ दो घर अचानक जमींदोज हो गए. इस हृदयविदारक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग जिंदा मलबे में समा गए.

 

घटना के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया. हादसे की गंभीरता तब और बढ़ गई जब धंसान वाली जगह से अचानक जहरीली गैस का रिसाव शुरू हो गया. गैस की तेज गंध और जमीन के भीतर से आ रही आवाजों ने स्थानीय निवासियों को और अधिक डरा दिया है.

 

Uploaded Image

भू-धंसान के बाद गैस रिसाव

 

गैस रिसाव की खबर पाकर बीसीसीएल प्रबंधन, जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे प्रभावित क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है, ताकि किसी और अप्रिय घटना से बचा जा सके.

 

Uploaded Image

गैस रिसाव के कारण आक्रोशित ग्रामीण

हालांकि राहत और बचाव कार्य शुरू करने पहुंची टीम को स्थानीय लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. जब बीसीसीएल ने गैस रिसाव रोकने के लिए फिलिंग (गैस भराई) का कार्य शुरू किया तो ग्रामीणों ने विरोध किया और बीच में ही काम रुकवा दिया.

 

बढ़ते विरोध के कारण प्रशासन को जेसीबी मशीनों और अन्य उपकरणों को वापस ले जाना पड़ा. इस दौराम बीसीसीएल कर्मियों पर पत्थरबाजी भी की गई. साथ ही वाहनों में तोड़फोड़ की गई है.  

 

 

Uploaded Image

इलाके की घेराबंदी करते बीसीसीएल कर्मी

 

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कोयला खनन जारी है, जिसकी कई बार शिकायत की गई. लेकिन प्रशासन ने इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. लोगों का कहना है कि प्रशासन की इसी लापरवाही ने तीन जिंदगियों को संकट में डाल दिया.

 

Uploaded Image

भू-धंसान में घर जमींदोज

 

आक्रोशित ग्रामीण अब केवल आश्वासन से संतुष्ट नहीं हैं. वे सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. फिलहाल घटनास्थल पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. पुलिस बल और बीसीसीएल के अधिकारी ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में जुटे हुए हैं.

 

Uploaded Image

घटनास्थल पर बीसीसीएल कर्मी

Uploaded Image

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही