Search

 
 
 

BREAKING: हजारीबाग नाबालिग से दुष्कर्म केस में 12 लोग हिरासत में, पूछताछ शुरू

Hazaribagh: हजारीबाग के विष्णुगढ़ में हुअ नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है. मामले को गंभीरता से लेते हुए हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अजनी अंजन ने बताया कि सभी संदिग्धों से गहन पूछताछ की जा रही है
 

Hazaribagh: हजारीबाग के विष्णुगढ़ में हुअ नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है.

 

मामले को गंभीरता से लेते हुए हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अजनी अंजन ने बताया कि सभी संदिग्धों से गहन पूछताछ की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है. उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही इस में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजेगी. घटना के बाद से पुलिस लगातार इलाके में छापेमारी कर रही है ताकि कोई भी आरोपी बच न सके.

 

स्थानीय लोगों ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

अभी तक आपने इससे जुड़ी ये खबरें पढ़ीं

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही