Search

 
 
 

नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में हजारीबाग बंद, सड़क जाम व दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के कोसुंभा गांव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में आज सोमवार को हजारीबाग बंद है. घटना के विरोध में लोगों में काफी आक्रोश है. लोगों ने स्वतः दुकानें बंद कर दी हैं, जिससे बाजार में सन्नाटा पसर गया है.
 

Hazaribagh :  जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के कोसुंभा गांव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में आज सोमवार को हजारीबाग बंद है. घटना के विरोध में लोगों में काफी आक्रोश है. लोगों ने स्वतः दुकानें बंद कर दी हैं, जिससे बाजार में सन्नाटा पसर गया है.  

 

हजारीबाग बंद का असर व्यापक तौर पर देखने को मिल रहा है. सात माइल मोड़, हॉस्पिटल मोड़ और अखाड़ा चौक समेत प्रमुख बाजारों की सभी दुकानें बंद हैं. कई जगहों पर बाइक सवार युवक भी घूम-घूमकर दुकानों को बंद करा रहे हैं.

 

इस बंद को भाजपा का भी समर्थन मिला है, जिसके कारण हजारीबाग जिले के अन्य इलाकों में भी असर देखा जा रहा है.  झुमरा बाजार में भी दुकानें बंद है और सड़कों पर सन्नाटा पसरा है. बंद के कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

 

Uploaded Image

सात माइल मोड़ के पास सड़क जाम, बीजेपी का मिला समर्थन

 

इधर घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए हैं और विष्णुगढ़-हजारीबाग मुख्य मार्ग में सात माइल मोड़ के पास जाम कर दिया है. सड़क जाम के कारण करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा.

 

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा देने की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. 

 

Uploaded Image

सड़क पर बेंच लगाकर बैठे लोग

 

बता दें कि इससे पहले रविवार की शाम निकाले गए कैंडल मार्च के दौरान ही बंद का ऐलान किया गया था. लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए सोमवार को बाजार बंद रखा और हाथों में तख्तियां लेकर आरोपियों को फांसी देने की मांग की.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही