Search

 
 
 

गिरिडीह : ज्वेलरी कारोबारी से सोने-चांदी से भरे बैग लूटकर अपराधी फरार, फायरिंग कर फैलाई दहशत

जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र में रविवार देर रात अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है. जमखोखरो स्थित आनंद पब्लिक स्कूल के पास बाइक सवार चार अपराधियों ने एक ज्वेलरी दुकानदार को निशाना बनाया और उससे सोने-चांदी के जेवर से भरे बैंग लूटकर फरार हो गए.
 
  • बाइक सवार अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

Giridih :  जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र में रविवार देर रात अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है. जमखोखरो स्थित आनंद पब्लिक स्कूल के पास बाइक सवार चार अपराधियों ने एक ज्वेलरी दुकानदार को निशाना बनाया और उससे सोने-चांदी के जेवर से भरे बैंग लूटकर फरार हो गए.

 

जानकारी के अनुसार, झालूडीह निवासी पुनीत सोनार और प्रकाश सोनकर अपनी दुकान “वंदना ज्वेलर्स” बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे. रात करीब 8 बजे जैसे ही वे आनंद पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया.

 

बताया जा रहा है कि अपराधियों ने डर और दहशत फैलाने के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी. करीब पांच राउंड गोलियां चलाई गईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. गोलीबारी की आवाज सुनते ही आसपास के लोग सहम गए और कई लोग अपने घरों में दुबक गए.

 

इस दौरान अपराधियों ने दुकानदार से जेवर से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही हिरोडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.  पुलिस आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी कर रही है और अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

 

फिलहाल, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस ने जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही