Search

 
 
 

LAGATAR IMPACT : धनबाद SSP ने डांस वायरल वीडियो मामले में राजगंज थाना प्रभारी को किया लाइन हाजिर

धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने ड्यूटी के दौरान थाना प्रभारी का भोजपुरी गाने पर डांस करते वीडियो वायरल मामले में बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में राजगंज थाना प्रभारी अलीशा कुमारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है.
 
रानीगंज थाना प्रभारी का डांस करते वीडियो वायरल

Dhanbad :  धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने ड्यूटी के दौरान थाना प्रभारी का भोजपुरी गाने पर डांस करते वीडियो वायरल मामले में बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में राजगंज थाना प्रभारी अलीशा कुमारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है. 

 

कल आपने पढ़ा...

 

बता दें कि राजगंज थाना प्रभारी अलीशा कुमारी का सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान वर्दी में भोजपुरी गाने पर डांस करते वीडियो वायरल हुआ था. इसके बाद लगातार न्यूज ने ड्यूटी में डांस: धनबाद के राजगंज थाना प्रभारी का वीडियो वायरल  शीर्षक से खबर प्रसारित की थी.

 

खबर चलने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया.  मामले को गंभीरता से लेते हुए धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने संज्ञान लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए अलीशा कुमारी को लाइन क्लोज (लाइन हाजिर) कर दिया. पुलिस विभाग ने इसे अनुशासनहीनता और वर्दी की गरिमा के खिलाफ माना है.

 

विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया गया है कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार का गैर-पेशेवर आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. फिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई भी की जा सकती है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही