Search

 
 
 

पलामू : केल्हार गांव में नाबालिग लड़के का क्षत-विक्षत शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित केल्हार गांव से एक नाबालिग लड़के का अधजला और क्षत-विक्षत अव्स्था में शव बरामद हुआ है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है. नाबालिग लड़के की पहचान रंका थाना के महुआदामर निवासी के रूप में हुई है.
 

Palamu :  जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित केल्हार गांव से एक नाबालिग लड़के का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है. नाबालिग लड़के की पहचान रंका थाना के महुआदामर निवासी के रूप में हुई है. 

 

इधर घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और जांच में जुट गई है. युवक की हत्या की गई है या मामला कुछ और है, इसकी भी जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा. 

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि शव काफी क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया है. शरीर का निचला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त है. जबकि पैर का मांस निकला हुआ है. इस संबंध में थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि परिजनों के मुताबिक नाबालिग मानसिक रूप से विक्षिप्त था. हालांकि वह घटनास्थल पर कैसे पहुंचा इसकी भी जांच की जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही