Search

 
 
 

कुसुंबा कांड पर भड़के आदित्य साहू, कहा- राज्य में कानून व्यवस्था फेल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कुसुंबा गांव में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना की कड़ी निंदा की है. उन्होंने इसे समाज को झकझोर देने वाली हृदयविदारक घटना बताया.
 

Hazaribagh: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कुसुंबा गांव में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना की कड़ी निंदा की है. उन्होंने इसे समाज को झकझोर देने वाली हृदयविदारक घटना बताया.

 

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि राज्य में कानून-व्यवस्था की विफलता और सरकार की संवेदनहीनता का स्पष्ट उदाहरण है. नवरात्र जैसे पवित्र पर्व के दौरान, जब घरों में बेटियों की पूजा होती है, ऐसी घटना यह दर्शाती है कि अपराधियों में पुलिस का कोई भय नहीं है.

 

आदित्य साहू ने कहा कि राज्य में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं और यह सवाल उठता है कि आखिर सरकार कब तक मूकदर्शक बनी रहेगी. उन्होंने कहा कि इस घटना ने पूरे प्रदेश को कलंकित किया है.

 

उन्होंने दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी और कठोरतम सजा की मांग करते हुए सरकार से जवाब मांगा कि राज्य में कानून का राज कब स्थापित होगा. साथ ही उन्होंने बताया कि वे 27 मार्च को सुबह 11 बजे कुसुंबा गांव जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही