Search

 
 
 

धनबादः मटकुरिया फ्लाईओवर निर्माण को लेकर अतिक्रमण हटाने का काम तेज

मटकुरिया से विनोद बिहारी महतो चौक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण को लेकर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का काम तेज कर दिया है. प्रशासन व पुलिस की टीम बुधवार को वासेपुर के गुलजारबाग इलाके में अतिक्रमण हटाने पहुंची.
 
लोगों से बात करती अतिक्रमण हटाने गई टीम.

गुलजारबाग के 218 परिवारों को एक हफ्ते की मोहलत

Dhanbad : धनबाद शहर के मटकुरिया से विनोद बिहारी महतो चौक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण को लेकर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का काम तेज कर दिया है. प्रशासन व पुलिस की टीम बुधवार को वासेपुर के गुलजारबाग इलाके में अतिक्रमण हटाने पहुंची. फ्लाईओवर परियोजना की जद में आ रहे करीब 218 घरों को खाली कराने की कार्रवाई शुरू की गई.

 


धनबाद सीओ रामप्रवेश सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया. इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए. लोगों ने प्रशासन से स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए समय की मांग की. प्रशासन ने फिलहाल उन्हें एक सप्ताह का समय दिया है. सीओ ने बताया कि प्रभावित परिवारों को पहले ही नोटिस दिया जा चुका है. कई परिवार स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा भी रहे हैं. बाकी लोगों को एक हफ्ते की मोहलत दी गई है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही