Search

 
 
 

सांसद विद्युत वरण महतो की पहल, झारखंड में NH-18 व 43 की बदलेगी तस्वीर

जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो की मेहनत रंग लाई. अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने झारखंड के NH-18 व NH-43 के महत्वपूर्ण जगहों पर फ्लाईओवर और अंडरपास निर्माण के लिए 80.24 करोड़ के टेंडर की मंजूरी दी है.
 

Baharagora (Himangshu karan): जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो की मेहनत रंग लाई. अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने झारखंड के NH-18 व NH-43 के महत्वपूर्ण जगहों पर फ्लाईओवर और अंडरपास निर्माण के लिए 80.24 करोड़ के टेंडर की मंजूरी दी है.

 

सांसद की पहल लाई रंग

लंबे समय से बहरागोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में हो रही सड़क दुर्घटनाओं और ट्रैफिक जाम की समस्या को सांसद विद्युत वरण महतो ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की. जिसके बाद मामले में मंत्रालय से तुरंत कार्रवाई हुई. अब फ्लाईओवर और अंडरपास निर्माण के लिए एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी को जिम्मा सौंपा गया है.

 

क्षेत्र को मिलेगी जाम से मुक्ति

प्रोजेक्ट के तहत NH-43 व NH-32 जंक्शन प्वाइंट पर सर्विस रोड के साथ फ्लाईओवर बनेगा, जो लंबी दूरी के वाहनों को शहर के ट्रैफिक से अलग करेगा. साथ ही बहरागोड़ा बस स्टैंड और PWD चौक के पास वाहन अंडरपास (VUP) बनने से स्थानीय यात्रियों और दुकानदारों को भारी वाहनों के खतरों से सुरक्षा मिलेगी. वहीं NH-18 पर भी सर्विस रोड और अंडरपास का निर्माण किया जाएगा.

 

विकास को मिलेगी रफ्तार

यह परियोजना ईपीसी (EPC) मोड पर आधारित है. सांसद विद्युत वरण महतो ने इस स्वीकृति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इन फ्लाईओवर्स और अंडरपास के निर्माण से न केवल क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में भी भारी कमी आएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही