Search

 
 
 

धनबाद : नशा मुक्ति के लिए बेटियों ने निकाली रैली, समाज को दिया बदलाव का संदेश

समाज को नशे के अंधकार से बाहर निकालने की मुहिम में अब बेटियां भी अग्रिम पंक्ति में खड़ी हैं. गुरुवार को एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता रैली निकाली.
 

Dhanbad : समाज को नशे के अंधकार से बाहर निकालने की मुहिम में अब बेटियां भी अग्रिम पंक्ति में खड़ी हैं. गुरुवार को एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता रैली निकाली. रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंची. जहां छात्राओं ने जनमानस को नशे के खिलाफ जागरूक किया. इसके बाद रैली नगर भ्रमण करते हुए वापस कॉलेज परिसर लौटी.

 

Uploaded Image

 

 

रैली के जरिये छात्राओं ने बताया कि नशा केवल व्यक्ति के जीवन को ही नहीं बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज को भी बर्बादी की ओर धकेलता है. इससे जुड़ी कई सामाजिक बुराइयां भी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं. इस अवसर पर कॉलेज की शिक्षिका डॉ. मोनालिसा ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान के तहत छात्राओं के बीच पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही