Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः डीसी ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गो संग मनाई होली

डीसी ने कहा कि इस वर्ष उन्होंने अपनी पहली होली वृद्धजनों के साथ मनाई है, जो उनके लिए अत्यंत भावनात्मक व सुखद अनुभव रहा. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार से अनुरोध करने पर सबलपुर ओल्ड एज होम को विकसित कर 88 बेड का आश्रम बनाने की योजना को स्वीकृति मिल गई है.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : धनबाद डीसी आदित्य रंजन ने होली के अवसर पर शहर के सबलपुर स्थित ओल्ड एज होम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों के साथ अबीर-गुलाल व फूलों की होली खेली. उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं. बुजुर्गों ने भी डीसी को अबीर-गुलाल लगाकर स्नेह व आशीष दिया.


डीसी ने कहा कि इस वर्ष उन्होंने अपनी पहली होली वृद्धजनों के साथ मनाई है, जो उनके लिए अत्यंत भावनात्मक व सुखद अनुभव रहा. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार से अनुरोध करने पर सबलपुर ओल्ड एज होम को विकसित कर 88 बेड का आश्रम बनाने की योजना को स्वीकृति मिल गई है. आश्रम के संचालन के लिए बजट भी मंजूर किया गया है. इस घोषणा से वहां मौजूद वृद्धजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे.


इस दौरान माहौल पूरी तरह उत्साह, अपनत्व व उमंग से भरा रहा. इस अवसर पर आश्रम के अध्यक्ष मो. नौशाद गद्दी, कोषाध्यक्ष ओमकार मिश्रा, कार्यकारिणी अध्यक्ष सुधीर बरनवाल, सह-सचिव सुरेंद्र यादव, विजय सिन्हा सहित बड़ी संख्या में आश्रम के वृद्धजन उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही