Search

 
 
 

धनबादः DC ने आदर्श कुपोषण उपचार केंद्र का किया निरीक्षण, कहा- केंद्र में जल्द शुरू होगा बच्चों का इलाज

डीसी आदित्य रंजन ने बताया कि नई बिल्डिंग में अलग से आधुनिक किचन बनाया गया है, जहां कुपोषित बच्चों के लिए विशेष रूप से पोषक भोजन तैयार किया जाएगा. बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए उनके लिए खेलकूद की भी विशेष व्यवस्था की गई है.
 

Dhanbad : धनबाद डीसी आदित्य रंजन ने शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय परिसर स्थित सदर अस्पताल के नए आदर्श कुपोषण उपचार केंद्र (एमटीसी) भवन का निरीक्षण किया. उन्होंने केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं, बच्चों के इलाज, पोषण व मनोरंजन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया. कहा कि देश में कुपोषण एक गंभीर चुनौती है और इसे समाप्त करने के लिए केंद्र व राज्य सरकार पूरी गंभीरता से काम कर रही हैं. धनबाद का यह एमटीसी केंद्र उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.


 उन्होंने बताया कि नई बिल्डिंग में अलग से आधुनिक किचन बनाया गया है, जहां कुपोषित बच्चों के लिए विशेष रूप से पोषक भोजन तैयार किया जाएगा. बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए उनके लिए खेलकूद की भी विशेष व्यवस्था की गई है. आदर्श एमटीसी का उद्घाटन शीघ्र ही वरिष्ठ जनप्रतिनिधि के हाथों कराया जाएगा ताकि इसे जल्द से जल्द सेवा में लाया जा सके.


ज्ञात हो कि सदर अस्पताल में पहले से संचालित 10 बेड के एमटीसी केंद्र का विस्तार कर इसे एनसीडी बिल्डिंग में 14 बेड वाले आदर्श एमटीसी के रूप में विकसित किया गया है. नए भवन में बच्चों के उपचार, पोषक आहार, खेल-मनोरंजन और देखभाल की सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. संजीव कुमार प्रसाद समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही