Search

 
 
 

धनबादः पुलिस का एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, चौक-चौराहों पर संदिग्धों से पूछताछ

झरिया के दुःख हरनी मंदिर के समीप अभियान का नेतृत्व झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने किया. उनके साथ बोरागढ़ ओपी प्रभारी निरंजन कुमार सिंह, घनुवाडीह ओपी प्रभारी पंकज कुमार व पुलिस बल के जवान मौजूद थे.
 

Dhanbad : धनबाद जिले में आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने शनिवार को एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों, बस स्टैंड व अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया. संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनसे पूछताच की गई. चेकिंग के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की दस्तावेजों की जांच, हेलमेट और सीट बेल्ट की भी पड़ताल की गई. पुलिस ने कई राहगीरों की तलाशी ली और संदिग्ध लोगों को रोककर उनकी पहचान की पुष्टि की. कई वाहन चालकों के कागजात भी सत्यापित किए गए.


झरिया के दुःख हरनी मंदिर के समीप अभियान का नेतृत्व झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने किया. उनके साथ बोरागढ़ ओपी प्रभारी निरंजन कुमार सिंह, घनुवाडीह ओपी प्रभारी पंकज कुमार व पुलिस बल के जवान मौजूद थे. थाना प्रभारी शशि रंजन ने बताया कि ऐसे अभियानों से अपराधियों में कानून का भय पैदा होता है और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ता है. पुलिस की प्राथमिकता शहर में शांति-व्यवस्था बनाए रखना है. भविष्य में भी इस तरह के अभियान नियमित रूप से चलाए जाते रहेंगे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही