Search

 
 
 

धनबादः डीसी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की ली जानकारी

डीसी ने ईवीएम कक्ष का सील, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और अग्निशमन यंत्रों की स्थिति की गहन जांच की. साथ ही परिसर के रख-रखाव और सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
 

Dhanbad : धनबाद डीसी आदित्य रंजन ने गुरुवार को कोहिनूर मैदान स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया. उन्होंने ईवीएम कक्ष का सील, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और अग्निशमन यंत्रों की स्थिति की गहन जांच की. साथ ही परिसर के रख-रखाव और सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

डीसी ने बताया कि यह मासिक रूटीन निरीक्षण है.निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक माह ईवीएम वेयर हाउस की स्थिति की समीक्षा की जाती है. ताकि चुनाव सामग्री की सुरक्षा सुनिश्चित रहे. निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी कालिदास मुंडा, निर्वाचन शाखा के सागर कुमार भजोहरि, राकेश कुमार, रजक अंसारी, सजल मंडल सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही