Search

 
 
 

CM ने दिवंगत कर्मियों के परिजनों को दी आर्थिक सहायता, सौंपा एक-एक करोड़ का चेक

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को झारखंड विधानसभा में राज्य सरकार के तीन दिवंगत कर्मियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की राशि का चेक सौंपा. इन कर्मियों में कांस्टेबल अजीत कुमार, आरक्षी अनिल कुमार झा और शिक्षक सुशील कुमार मरांडी शामिल हैं.
 

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को झारखंड विधानसभा में राज्य सरकार के तीन दिवंगत कर्मियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की राशि का चेक सौंपा. इन कर्मियों में कांस्टेबल अजीत कुमार, आरक्षी अनिल कुमार झा और शिक्षक सुशील कुमार मरांडी शामिल हैं.

 

राज्य सरकार की पहल

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने कर्मियों के साथ खड़ी है और उनके परिजनों को ससम्मान उनका पूरा हक-अधिकार देने का कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की विशेष बीमा कवरेज योजना के अंतर्गत दिवंगत कर्मियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई है.

 

परिजनों का आभार

दिवंगत कर्मियों के परिजनों ने मुख्यमंत्री के प्रति तहे दिल से आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं और मुख्यमंत्री के प्रयास से उन्हें यह राशि प्राप्त हुई है, जिससे उनके परिवार का भरण-पोषण और बच्चों की पढ़ाई में मदद मिलेगी.

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री डॉ इरफान अंसारी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के हेड और महाप्रबंधक विवेक चंद्र जायसवाल, उप महाप्रबंधक मनोज कुमार और मुख्य प्रबंधक विकास कुमार पांडे सहित अन्य उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही