Dhanbad : धनबाद डीसी आदित्य रंजन ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. बैठक में विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई. डीसी ने आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति, आधारभूत संरचना, बिजली, पानी व शौचालय की उपलब्धता, पोषण वाटिका निर्माण, सेविका-सहायिका की नियुक्ति व मानदेय भुगतान, पोषण ट्रैकर, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, सेविका-सहायिका के आयुष्मान कार्ड निर्माण और MTC में बच्चों की भर्ती व पोषण आहार की स्थिति की जानकारी ली.
धनबादः डीसी ने की समाज कल्याण की योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश


Leave a Comment