Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डीसी-एसएसपी ने सिविल कोर्ट की सुरक्षा का लिया जायजा

Dhanbad : धनबाद की डीसी माधवी मिश्रा ने मंगलवार की देर शाम सिविल कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया. उनके साथ एसएसपी एचपी जनार्दनन भी थे. दोनों पदाधिकारियों ने सिविल कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने सिविल कोर्ट के प्रवेश व निकास द्वार, चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट के प्रवेश व निकास द्वार, मंडल कारा की ओर जाने वाले मार्ग, वॉच टावर सहित अन्य स्थानों का जायजा लिया. कोर्ट परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. मौके पर सिटी एसपी अजीत कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, डीपीआरओ सुनील कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-trainee-plane-taking-off-from-sonari-airport-missing-no-clue-found/">Jamshedpur

: सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरा ट्रेनी विमान लापता, नहीं मिल रहा सुराग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही