Search

 
 
 

धनबादः डीसी की चेतावनी- बिना बायोमीट्रिक हाजिरी शिक्षकों को नहीं मिलेगा वेतन

डीसी ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति में सुधार लाना है. इसलिए बायोमीट्रिक अटेंडेंस जरूरी है.
 

Dhanbad : धनबाद डीसी आदित्य रंजन ने मंगलवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की. उन्होंने शिक्षकों की अनियमित उपस्थिति पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए स्पष्ट कहा कि बिना बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज किए किसी भी शिक्षक का वेतन जारी नहीं किया जाएगा. साथ ही उन्होंने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों (BEEO) का भी वेतन रोकने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति में सुधार लाना है. इसलिए बायोमीट्रिक अटेंडेंस जरूरी है. विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति रहेगी तभी बच्चों की भी उपस्थित रहेगी और उन्हें शिक्षा मिलेगी. मुख्यमंत्री की भी यही सोच है कि राज्य के सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले. इसलिए अन्य जिलों की तरह धनबाद में भी मुख्यमंत्री स्कूल आफ एक्सीलेंस बने हैं. जिले के सभी स्कूलों में मुख्यमंत्री स्कूल आफ एक्सीलेंस जैसी सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा.

https://lagatar.in/chaos-is-at-its-peak-in-ranchis-city-buses-passengers-fight-every-day 

डीसी ने रेगुलर एसेसमेंट फॉर इंप्रूव्ड लर्निंग की भी समीक्षा की.  उन्होंने सभी विद्यालयों में रेगुलर एसेसमेंट फॉर इंप्रूव्ड लर्निंग के नियमानुसार शत प्रतिशत छात्रों की परीक्षा लेने, परीक्षा का मूल्यांकन करने, विद्यार्थियों के नाम के साथ परिणाम बोर्ड पर डिस्प्ले करने, सर्वश्रेष्ठ अंक लाने वाले विद्यार्थी का नाम अलग से डिस्प्ले करने, उन्हें प्रोत्साहित करने, अभिभावकों के साथ नियमानुसार बैठक करने का  निर्देश दिया. बैठक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर  पियूष सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, जिला शिक्षा अधीक्षक  आयुष कुमार, एडीपीओ  आशिष कुमार सहित शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही