Search

 
 
 

धनबाद : DDC ने मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण

जिले में आंगनवाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सन्नी राज ने मंगलवार को बाबूडीह स्थित मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया.
 

Dhanbad : जिले में आंगनवाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सन्नी राज ने मंगलवार को बाबूडीह स्थित मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्था, साफ-सफाई, बच्चों को दी जा रही सुविधाओं एवं पोषण सेवाओं का बारीकी से जायजा लिया. 

 

डीडीसी ने आंगनवाड़ी परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाए रखने पर विशेष बल देते हुए संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

 

उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए साफ-सुथरा वातावरण और बेहतर बुनियादी सुविधाएं बेहद जरूरी हैं. केंद्र में उपलब्ध शैक्षणिक सामग्री, पोषण आहार वितरण व्यवस्था, पेयजल, शौचालय एवं अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई.

 

इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में भविष्य में बनने वाले आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण और विकास इसी मॉडल के अनुरूप किया जाए ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षण वातावरण और सुविधाएं मिल सकें. उन्होंने कहा कि मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के शारीरिक, मानसिक और पोषण संबंधी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

 

निरीक्षण के दौरान जिला विकास शाखा से सोनू कुमार तथा डीएमएफटी पीएमयू से अंकित सिन्हा और धनपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही