Search

 
 
 

रांची मेयर पद के लिए रोशनी खलखो कल करेंगी नामांकन

Ranchi: रांची नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है. रांची से मेयर पद के लिए रोशनी खलखो कल अपना नामांकन दाखिल करेंगी. उन्हें भारतीय जनता पार्टी का पूरा समर्थन मिला हुआ है. रोशनी खलखो के नामांकन की खबर सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है.
 

Ranchi: रांची नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है. रांची से मेयर पद के लिए रोशनी खलखो कल अपना नामांकन दाखिल करेंगी. उन्हें भारतीय जनता पार्टी का पूरा समर्थन मिला हुआ है. रोशनी खलखो के नामांकन की खबर सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है. पार्टी के लोग इसे मजबूत दावेदारी मान रहे हैं और बड़ी संख्या में समर्थकों के नामांकन के दौरान मौजूद रहने की संभावना है.

 

रोशनी खलखो इससे पहले वार्ड पार्षद रह चुकी हैं. नगर निगम और शहर की समस्याओं को लेकर उनका अच्छा अनुभव रहा है. स्थानीय राजनीति में उनका कद मजबूत माना जाता है और वे आम जनता के बीच भी जानी-पहचानी नेता हैं. रोशनी खलखो का कहना है कि उनका एकमात्र लक्ष्य जनता की सेवा करना है. वे शहर की बुनियादी समस्याओं जैसे साफ-सफाई, सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना चाहती हैं.

 

मेयर पद के लिए उनका नामांकन चुनावी माहौल को और भी रोचक बना रहा है. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में चुनावी समीकरण किस दिशा में जाते हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही