Search

 
 
 

संसद के दोनों सदनों में US ट्रेड डील को लेकर विपक्ष का हंगामा, मोदी के विरोध में नारेबाजी, राज्यसभा से वॉकआउट

राज्यसभा की बात करें तो यहां विपक्षी सांसद ट्रेड डील पर चर्चा की मांग को लेकर सदन से वॉकआउट कर गये.  विपक्ष ने इस बात पर आपत्ति जताई कि भारत में आयात होनेवाले अमेरिकी कृषि उत्पादों पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाकर शून्य कर दी गयी है.  विपक्ष ने कहा कि  इससे  देश के किसानों को भारी  नुकसान होगा.
 

New Delhi :  आज मंगलवार को बजट सत्र के दौरान राज्यसभा और लोकसभा दोनों सदनों में अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा होता रहा. लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारेबाजी की.

     

राज्यसभा की बात करें तो यहां विपक्षी सांसद ट्रेड डील पर चर्चा की मांग को लेकर सदन से वॉकआउट कर गये.  विपक्ष ने इस बात पर आपत्ति जताई कि भारत में आयात होनेवाले अमेरिकी कृषि उत्पादों पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाकर शून्य कर दी गयी है. विपक्ष ने कहा कि  इससे  देश के किसानों को भारी नुकसान होगा.


उधर लोकसभा में सत्र के पांचवें दिन जब कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई तो हंगामे के कारण कुछ ही मिनटों में  सदन 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया. दूसरी बार 12 बजे कार्यवाही शुरू हुई तो वह भी हंगामे की भेंट चढ़ गयी.  स्पीकर ने सदन की कार्यवाही स्थगित करते हुए कहा, नारेबाजी करना गलत है. यह  नियमों के खिलाफ है. 


लेकिन  विपक्ष लगातार हंगामा करता रहा. दो बजे के बाद भी हंगामा नहीं रुका तो सदन तीन बजे तक स्थगित कर दिया गया. सूत्रों के अनुसार  हंगामे को लेकर स्पीकर ओम बिरला ने कांग्रेस और भाजपा सांसदों के साथ बैठक की है. बता दें कि विपक्षी सांसदों ने सदन के बाहर भी ट्रेड डील को लेकर विरोध प्रदर्शन किया.  


अमेरिका के साथ डील पर विपक्षी सांसदों ने मंगलवार को संसद भवन परिसर में प्रोटेस्ट किया. लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद विपक्षी सांसद बाहर आ गये थे, वहीं कांग्रेस के राज्यसभा सांसदों ने वॉकआउट कर दिया था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही