New Delhi : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज मंगलवार को भी पूर्व आर्मी चीफ मनोज नरवणे की किताब का मुद्दा उठाया. जिस पर हंगामा हो गया. राहुल ने सोमवार की तरह ही आज फिर किताब के हवाले से चीन के मसले पर मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की.
VIDEO | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, “I want to say three things. First, I am not being allowed to speak because Prime Minister Modi is scared. The trade deal that had been stalled for the last four months was suddenly signed by PM Modi yesterday evening.… pic.twitter.com/BvHrkHMCAY
— Press Trust of India (@PTI_News) February 3, 2026
इसका सत्ता पक्ष ने जोरदार विरोध किया. राहुल गांधी ने सदन में जारी शोर शराबे के बीच कहा कि उन्होंने कल जिल मैग्जीन के आर्टिकल को कोट किया था उसे ऑथेंटिकेट कर दिया है. आरोप लगाया कि फिर भी उनको बोलने नहीं दिया जा रहा है.
राहुल के बयान को लेकर NDA सासदों और विपक्षी सांसदों के बीच वार-पलटवार होता रहा. इस दौरान विपक्षी सांसदों ने हंगामा करते हुए पीठासीन स्पीकर की चेयर की ओर कागज उछाले.
सदन में हंगामा थमते नहीं देख पीठासीन स्पीकर ने कार्यवाही दोपहर तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी. लेकिन तीन बजे के बाद जब कार्यवाही शुरू हुई को फिर हंगामा शुरू हो गया. इसके बाद लोकसभा कल तक के लिए स्थगित कर दी गयी.
खबर है कि स्पीकर ने हंगामा करने वाले 8 विपक्षी सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया है. स्पीकर ने संसदीय नियमों का उल्लंघन करने पर मणिकम टैगोर, गुरजीत औजला, राजा वडिंग, हिबी ईडन, किरण रेड्डी, प्रशांत पोडोले, वेंकट रमन और डीन कुरियोकोज को निलंबित कर दिया.
सदन में हुए हंगामे के बाद राहुल गांधी ने संसद भवन के बाहर पत्रकारों से कहा कि उन्हें सदन में बोलते नहीं दिया जा रहा है. कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी घबराए हुए हैं.
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि अमेरिका के साथ जो ट्रेड डील चार माह से रुकी हुई थी, उसमें कुछ भी बदला नहीं गया है.इस क्रम में राहुल गांधी ने कहा, यह बात मैं जानता हूं. नरेंद्र मोदी भी जानते हैं. राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने कल शाम वह डील साइन कर दी. मोदी जी पर अमेरिका का प्रेशर है. भयंकर दबाव है.
राहुल गांधी ने कहा, अमेरिका में अडानी पर केस है, यह असल में मोदी पर केस है. अमेरिका मोदी जी के फाइनेंशियल स्ट्रक्चर को टारगेट कर रहा है. राहुल ने आरोप लगाया कि एपस्टीन फाइल्स में और भी बहुत कुछ है जो अमेरिका ने अभी तक रिलीज नहीं किया है. उसकी वजह से भी पीएम पर प्रेशर है.
पूर्व आर्मी चीफ मनोज नरवणे की किताब का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मुद्दा नरवणे के स्टेटमेंट का नहीं है. मुख्य बात यह है कि प्रधानमंत्री मोदी को समझौतावादी कर दिया गया है. चीन और अमेरिकी ट्रेड डील पर किसने किया है? कैसे किया है? यह देश की जनता को सोचना चाहिए.
राहुल गांधी ने कहा कि संसद के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि नेता विपक्ष को राष्ट्रपति के भाषण पर बोलने नहीं दिया जा रहा है. ट्रेड डील के तहत हिंदुस्तान के किसानों की मेहनत को, खून पसीने को नरेंद्र मोदी ने बेच दिया है.क्योंकि वह कॉम्प्रोमाइज है. आरोप लगाया कि इसीलिए मुझे सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा है.
अहम बात यह रही कि पीठासीन स्पीकर की अपील के बाद भी राहुल गांधी चीन को लेकर बोलते रहे तो स्पीकर ने दूसरे वक्ताओं के नाम पुकारे. लेकिन सपा, टीएमसी सहित अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने बोलने से मना कर दिया. विपक्षी सांसद राहुल गांधी के समर्थन में हंगामा करते हुए वेल में आ गये और आसन की तरफ कागज उछाले.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.



Leave a Comment