Search

 
 
 

धनबाद : DDC ने बलियापुर में विकास योजनाओं का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी

जिले के उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने गुरुवार को बलियापुर प्रखंड में चल रहे विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने आमटाल पंचायत पहुंचकर कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
 

Dhanbad :  जिले के उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने गुरुवार को बलियापुर प्रखंड में चल रहे विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने आमटाल पंचायत पहुंचकर कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

 

इस दौरान उप विकास आयुक्त ने जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) के तहत निर्माणाधीन दो तालाबों का निरीक्षण किया. उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की बारीकी से जांच करते हुए समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए. 

 

साथ ही उच्च विद्यालय आमटाल में चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की और छात्रों की सुरक्षा व सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया.  उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अबुआ आवास योजना के तहत बन रहे आवासों की स्थिति का भी आकलन किया और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके.

 

Uploaded Image

 

निरीक्षण के दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र आमटाल की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई. केंद्र के समय पर संचालित नहीं होने और रजिस्टर अधूरा पाए जाने पर उप विकास आयुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने संबंधित कर्मियों को दो दिनों के भीतर सभी अभिलेखों को अद्यतन करने और स्वास्थ्य केंद्र को नियमित रूप से समय पर संचालित करने का सख्त निर्देश दिया.

 

Uploaded Image

 

उप विकास आयुक्त ने कहा कि विकास योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए आम जनता की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही