Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः धनसार में नदी किनारे गड्ढे में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

धनसार थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र में जोड़िया नदी किनारे डोभानुमा गड्ढे में शनिवार को एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला. खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. धनसार थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी के मामलों की जानकारी भी जुटा रही है.

https://lagatar.in/the-path-for-kidney-transplants-at-rims-is-now-clear-an-important-meeting-will-be-held-on-january-9th 


धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही