Search

 
 
 

धनबादः बरमसिया में रेलवे ट्रैक पर मिला बुजुर्ग का शव, जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना धनसार थाना और जीआरपी को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृत बुजुर्ग सेवानिवृत्त रेलकर्मी था. हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है.
 

Dhanbad : धनबाद शहर के बरमसिया में रेलवे ट्रैक से मंगलवार को एक बुजुर्ग का शव बरामद किया गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना धनसार थाना और जीआरपी को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृत बुजुर्ग सेवानिवृत्त रेलकर्मी था. हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों की तलाश की जा रही है.


धनसार थाना के एएसआई एन ठाकुर ने बताया कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है. यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बुजुर्ग ने आत्महत्या की है या यह कोई हादसा था. मृतक की पहचान होते ही परिजनों को सूचित किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही